हाजीपुर के चर्चित डबल मर्डर केस में पांच फरार आरोपितों के घर पहुंची पुलिस, इश्तेहार चस्पा दी कुर्की की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
इस्तेहार चिपकाती पुलिस  | Prabhat Khabar Network

इस्तेहार चिपकाती पुलिस

Bidupur double Murder Case : बिदुपुर डबल मर्डर मामले में फरार पांच आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Bidupur double Murder Case : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित रजासन डबल मर्डर मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पांच आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया. पुलिस ने निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की चेतावनी दी है.

पांच फरार आरोपितों के घर चस्पा किया गया इश्तेहार

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पांच फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने सभी आरोपितों को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.

इन आरोपितों के खिलाफ हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार जिन आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है, उनमें संजय राय, मीनू देवी, अंजली कुमारी, शीला देवी और रेखा देवी शामिल हैं. घटना के बाद से सभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

12 जुलाई को हुआ था चर्चित डबल मर्डर

गौरतलब है कि 12 जुलाई को रजासन गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भारतीय सेना के जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पूरे वैशाली जिले और राज्यभर में सनसनी फैला दी थी.

अब तक छह आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की थी. जांच के दौरान मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था. अब तक इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश लगातार जारी है.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों को कानून के तहत आत्मसमर्पण का अवसर दिया जा रहा है. यदि वे निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने तेज किया गिरफ्तारी अभियान

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : कम लागत में कैसे शुरू करें मशरूम का कारोबार, हाजीपुर के प्रशिक्षण में युवाओं और महिलाओं को मिली खास जानकारी


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन