hajipur news. चोरी की बाइक एवं हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देसरी थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान विषहर स्थान के पास से कुख्यात को पकड़ा, कई मामले हैं दर्ज

विज्ञापन

हाजीपुर.

देसरी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विषहर स्थान के पास से कुख्यात बदमाश को चोरी की बाइक एवं हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं एक चोरी की बाइक बरामद की है. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. गिरफ्तार बदमाश का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. यह जानकारी एसपी हरकिशोर राय ने बुधवार को मीडिया को दी. एसपी ने बताया कि मंगलवार की देर रात पुलिस रात्रि गश्ती कर रही थी. इसी दौरान विषहर स्थान के पास जैसे ही पुलिस पहुंची एक बाइक सवार युवक पुलिस वैन को देख कर बाइक घुमा कर भागने लगा. भाग रहे युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गए बाइक सवार की पहचान लखनपुर ताल गांव निवासी नरेश राय के पुत्र दिनू कुमार उर्फ दिनवा के रूप में हुई. बताया गया कि पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से बरामद हथियार एवं बाइक के कागजात के संबंध में सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि किसी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर निकले थे, लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दिनू के विरुद्ध समस्तीपुर जिले बंगरा थाना में हत्या का एक, बिदुपुर थाना में लूट, छिनतई एवं आर्म्स एक्ट के एक, राजापाकर थाना में डकैती एवं छिनतई के एक, देसरी थाना में छिनतई एवं आर्म्स एक्ट, मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास एवं गृहभेदन मामले के पांच तथा जंदाहा थाना में छिनतई एवं डकैती के दो मामले दर्ज पाए गए है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन