हाजीपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 13 थीम पर होंगे खास कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

बैठक की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलेगा. इस दौरान 13 प्रमुख थीम के तहत जनभागीदारी और जनसरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. अभियान का लक्ष्य विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan: जिले में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की टीम गठित की गयी है. अभियान 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संचालित किया जाएगा. अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न गतिविधियों के समन्वय के लिए उप विकास आयुक्त को वरीय प्रभारी तथा डीआरडीए के निदेशक को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन

टीम में सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ और डीपीएम, जीविका को सदस्य के रूप में नामित किया गया है. अभियान के तहत जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. संबंधित विभागीय एवं नोडल पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर गतिविधियों की तैयारी, आयोजन और अनुश्रवण किया जाएगा. कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी संबंधित पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी.

13 थीम पर होंगी जनभागीदारी गतिविधियां

अभियान के तहत 13 प्रमुख थीम के माध्यम से जनभागीदारी और जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार, सेवा के रंग-आभार एवं संकल्प के रंग, हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से संसद और 25 साल, 25 कहानियां सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं.

विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता

आशीर्वाद का दीया थीम के तहत 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी. इसके अंतर्गत वृद्ध महिलाओं, युवाओं एवं लाभार्थियों के अनुभव और आशीर्वाद से संबंधित वीडियो तैयार किए जाएंगे. विद्यालयों में ‘विकसित भारत’ और 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

आंगन का मिलन थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें लाभार्थी माताओं और कर्मियों की सहभागिता रहेगी. साथ ही लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. जिला प्रशासन की ओर से अभियान को जनभागीदारी, सेवा भावना और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारियां की जा रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन