HAJIPUR NEWS : सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर दो आरोपित फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
HAJIPUR NEWS : शराब बेचने के आरोप में पकड़े गये दो आरोपित मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के दौरान चकमा देकर भाग निकले.
विज्ञापन
हाजीपुर. शराब बेचने के आरोप में पकड़े गये दो आरोपित मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के दौरान चकमा देकर भाग निकले. पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस मामले में मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मेडिकल जांच के लिए लाये गये थे अस्पताल
मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र से शराब बेचने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था. मेडिकल जांच के दौरान दोनों फरार हो गये. इस संबंध में मद्य निषेध व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने बताया कि शराब बेचने के मामले में बिदुपुर से दोनों गिरफ्तार किये गये थे. मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजे गये थे, जहां से दोनों फरार हो गये.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन