हाजीपुर में ओवरलोड हाइवा पकड़ने गई टीम से उलझे लोग, सरकारी कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज

Author Kaif ahmed
Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर में ओवरलोड हाइवा जब्त करने के बाद सरकारी कार्रवाई में हस्तक्षेप और वाहन छुड़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है. परिवहन विभाग ने इंट्री मैन समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर में परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड हाइवा ट्रक जब्त किए जाने के बाद बड़ा विवाद सामने आया है. मामला केवल ओवरलोडिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी कार्रवाई में कथित हस्तक्षेप, जब्त वाहन को छुड़ाने की कोशिश और परिवहन विभाग के अधिकारियों को धमकाने के आरोप तक पहुंच गया है. इस मामले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ईएसआई) शरद कुमार ने औद्योगिक थाना में लिखित आवेदन देकर इंट्री मैन धीरज प्रसाद समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

26 जून को ओवरलोड हाइवा किया गया था जब्त

जानकारी के अनुसार 26 जून को परिवहन विभाग की टीम ने जांच के दौरान छाई लदा एक हाइवा ट्रक पकड़ा था. जांच में वाहन का टैक्स भी फेल पाया गया. इसके बाद वाहन को बूबना धर्मकांटा ले जाकर तौल कराया गया, जहां परिवहन विभाग के अनुसार वाहन में करीब 6 टन अतिरिक्त छाई लोड होने की पुष्टि हुई.

नियमों के तहत वाहन को जब्त कर परिवहन कार्यालय के समीप खड़ा कराया गया और उसकी चाबी कार्यालय में जमा कर दी गई.

सरकारी कार्रवाई में हस्तक्षेप का आरोप

परिवहन विभाग का आरोप है कि वाहन जब्त होने के बाद कुछ लोगों ने अधिकारियों पर दबाव बनाया और वाहन छोड़ने का प्रयास किया. विभाग का यह भी आरोप है कि बिना अनुमति जब्त हाइवा से छाई नीचे गिरा दी गई और दूसरी चाबी का इस्तेमाल कर वाहन को दूसरे धर्मकांटा पर ले जाकर दोबारा तौल कराया गया, ताकि उसे अंडरलोड दिखाया जा सके.

इसके अलावा परिवहन दारोगा पर पैसे की उगाही का आरोप लगाए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है.

जब्त वाहन लेकर जाने का भी आरोप

शिकायत के अनुसार 30 जून की सुबह करीब 4 बजे वाहन मालिक कथित रूप से जब्त हाइवा को लेकर चला गया. सूचना मिलने पर परिवहन विभाग की टीम ने गंगा पुल के पास वाहन को दोबारा पकड़ा और आगे की कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

जांच में बताए गए तीन अहम साक्ष्य

  • जब्त हाइवा से छाई नीचे गिराए जाने का कथित वीडियो.
  • वाहन दोबारा पकड़े जाने के दौरान चालक का कथित बयान, जिसमें उसने धीरज प्रसाद के कहने पर वाहन ले जाने की बात कही.
  • बूबना धर्मकांटा की तौल पर्ची, जिसमें विभाग के अनुसार लगभग 6 टन ओवरलोड दर्ज होने का दावा किया गया है.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन