बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदर थाना क्षेत्र के धर्म चौक के समीप मंगलवार की देर रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के एराजी नैनहा गांव निवासी राजीव कुमार झा के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी.

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के धर्म चौक के समीप मंगलवार की देर रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के एराजी नैनहा गांव निवासी राजीव कुमार झा के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के धर्म चौक के समीप कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लेकर पहुंची. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना के बाद पहुंची सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पकड़े गये चालक को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी. पकड़ा गया कार चालक आकाश कुमार औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के नगाइन गांव निवासी अरुण कुमार ओझा का पुत्र है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन