जैविक खेती से कम लागत में किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : मंत्री संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए हर संभव सुविधा और प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

विज्ञापन

Hajipur News : महुआ में जैविक विधि से खेती करने से किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिलेगा. प्राकृतिक तरीके से की जाने वाली खेती में किसानों द्वारा स्वयं तैयार की गयी जैविक खाद के इस्तेमाल से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, जिससे फसल की पैदावार भी अच्छी होती है. यह बातें पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने समसपुरा में कहीं.

विज्ञापन

कुशहर खास में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

कृषि विभाग की ओर से रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कुशहर खास गांव में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

किसानों को हरसंभव सुविधा देने का दावा

मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों एवं अन्य अन्नदाताओं को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि खेती करने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती में कम खर्च के साथ अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है. मंत्री ने प्रशिक्षण में मौजूद किसानों से प्रशिक्षण का लाभ लेकर जैविक और प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया.

बुके और शॉल देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पीएचईडी मंत्री संजय सिंह को डीएओ विकास कुमार एवं महुआ एसडीएम विवेक चंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया.

ये रहे मौजूद

मौके पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार, बीडीओ सौरभ कुमार वर्णवाल, सीओ मनी कुमार वर्मा, बीएओ अमर कुमार, मुखिया सहिंद्र सहनी, सभापति नवीनचंद्र भारती, पैक्स अध्यक्ष अजबलाल राय, आत्मा अध्यक्ष महेश सिंह, सुनील साह, अंकिता कुमारी, राखी राय, गोनोर राम, नरेश राम, अवधेश कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन