भैंस के विवाद में हुई मारपीट में चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राघोपुर : रुस्तमपुर ओपी की जहांगीरपुर पंचायत के परोहा गांव में केला बगान में भैंस चरने के विवाद में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. इसकी शिकायत पुलिस से की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के परोहा निवासी चनारिक राय के केला बगान में उसके […]

विज्ञापन

राघोपुर : रुस्तमपुर ओपी की जहांगीरपुर पंचायत के परोहा गांव में केला बगान में भैंस चरने के विवाद में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. इसकी शिकायत पुलिस से की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के परोहा निवासी चनारिक राय के केला बगान में उसके भाई मुनारिक राय की भैंस खूंटे से खुलकर घुस गयी और बगान को बर्बाद करने लगे. भैंस को केला बगान से भागने के बाद चनारिक राय इसकी शिकायत लेकर अपने भाई मुनारिक राय के पास पहुंचा.

विज्ञापन

इसी बात को लेकर मुनारिक राय ने उसकी लाठी-डंडे से पिटायी कर दी. मारपीट के दौरान बीच-बचाव को आयी उसकी पत्नी जीरा देवी, बेटी पूनम कुमारी, बेटा लालमोहन कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में चनारिक राय ने मुनारिक राय, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, कुसमी देवी, रंजू देवी के खिलाफ रुस्तमपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन