पांच दिनों से गायब बच्चा का सड़े गले अवस्था में मिला शव, परिजनों में काेहराम

Updated:
विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर 10 से बीते 17 मई से गायब एक बच्चे का शव सड़े गले अवस्था में पुलिस ने घर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के बघेल भूंइया स्थान से बरामद किया. शव का एक हाथ गायब है तथा देखने से लगता है कि किसी जानवर ने खा गया हो.

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग. सहदेई बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर 10 से बीते 17 मई से गायब एक बच्चे का शव सड़े गले अवस्था में पुलिस ने घर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के बघेल भूंइया स्थान से बरामद किया. शव का एक हाथ गायब है तथा देखने से लगता है कि किसी जानवर ने खा गया हो. मृतक की पहचान स्व लक्ष्मी राम का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई. सूचना मिलते ही परिजनों में काेहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पिता लक्ष्मी राम की करीब एक माह पूर्व सब्जी खरीदकर लौटने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी. परिजन बच्चा के गायब होने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बच्चा के खोजबीन जुटी थी. लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका, इधर बुधवार को उसका शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर अक्सर मनमुटाव रहता था. इस कारण पत्नी घर से बाहर रहती थी. पति की ट्रेन से कटकर मौत होने के बाद ही पत्नी घर पर रहने लगी थी. उसी दौरान करीब 20 दिनों बाद बच्चा अचानक गायब हो गया. परिजन अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका. उसके बाद परिजन थाना में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी. उसी दौरान बुधवार की शाम बच्चा का शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन