विक्रेताओं के पास नहीं पहुंचा फरवरी का राशन

राघोपुर प्रखंड के 118 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को डीएसडी के स्तर पर बिदुपुर गोदाम से फरवरी महीने का राशन नहीं पहुंचाया गया है. जिसके कारण उपभोक्ता व जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं में नाराजगी है. उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकारी और डीएसडी की लापरवाही से फरवरी महीने के 11 दिन बीतने के बाद भी डीलर को राशन नहीं दिया गया.
राघोपुर. राघोपुर प्रखंड के 118 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को डीएसडी के स्तर पर बिदुपुर गोदाम से फरवरी महीने का राशन नहीं पहुंचाया गया है. जिसके कारण उपभोक्ता व जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं में नाराजगी है. उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकारी और डीएसडी की लापरवाही से फरवरी महीने के 11 दिन बीतने के बाद भी डीलर को राशन नहीं दिया गया. डीलरों ने बताया कि राशन नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता सुबह-शाम दरवाजे पर आकर नाराज होकर वापस चले जाते हैं. राघोपुर में 118 जन वितरण प्रणाली विक्रेता और करीब 46 हजार 693 राशन कार्डधारी हैं. वही सैकड़ों उपभोक्ता पटना जिले के कच्ची दरगाह, दीदारगंज, फतुहा, ग्यासपुर एवं बिदुपुर की तरफ से राशन का उठाव कर लिया है. जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है. हर महीने राघोपुर में देर से भेजा जाता है राशन जानकारी के अनुसार फरवरी महीने के 11 दिन बीतने के बाद भी प्रखंड के एक भी डीलर को डीएसडी के स्तर से दुकान पर राशन नहीं पहुंचाया गया. राशन नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं के बीच वितरण नहीं किया गया है. डीलरों ने आरोप लगाया कि डीएसडी के स्तर से मनमानी की जा रही है. फरवरी महीना के 11 दिन बीतने के बाद भी अभी तक खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है. सुबह-शाम उपभोक्ता राशन के लिए दरवाजे पर पहुंचते हैं. जिन्हें झेलना मुश्किल हो रहा है. जीपीएस लगी गाड़ियों से नहीं भेजा जाता है राशन जीपीएस लगी गाड़ियों से राघोपुर राशन नहीं भेजा जा रहा है. डीएसडी के स्तर से बिदुपुर के जमींदारी घाट पर राशन डीलर को उपलब्ध करवा दिया जा रहा है. वहां से डीलर अपने खर्च से अपने दुकान तक राशन ले जाते हैं. दबी जुबान कुछ डीलरों ने बताया कि अधिकारियों के पास शिकायत करने पर उल्टे डीलर पर हीं कार्रवाई की जाती है. डीलरों ने बताया कि प्रत्येक बोरा में वजन भी कम रहता है. डर से कोई डीलर शिकायत नहीं कर पाते हैं. क्या कहते हैं पदाधिकारी गुरुवार से राघोपुर राशन भेजा जाएगा. बिहार में राघोपुर अपवाद है, वहां दो-तीन दिन तारीख बढ़ा दी जाती है. बहुत जल्द सभी को राशन मिल जायेगा. श्रवण कुमार, जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




