हाजीपुर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

मामले को सुलझाते मुखिया व ग्रामीण.

बिहार के महनार में इंस्टाग्राम पर मिले तीन बच्चों के माता-पिता मक्के के खेत में पकड़े गए। पंचायत के बाद दोनों को घर भेजा गया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Hajipur News : महनार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन बच्चों की मां प्रेमी से मिलने पहुंच गई. युवक भी शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता बताया गया है. दोनों को गांव की महिलाओं ने देखकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को गांव ले जाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोनों की पहचान

बताया गया कि युवक की कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से पटना जिले की रहने वाली महिला से पहचान हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बाद में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. शुक्रवार को महिला अपने प्रेमी से मिलने पटना से राघोपुर पहुंची थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, पंचायत में ले गए

महिलाओं की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने दोनों का वीडियो भी बनाया और उन्हें गांव ले गए. इसके बाद मुखिया की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई. पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं. पंचायत में दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क होने की बात स्वीकार की.

समझौते के बाद दोनों को भेजा गया घर

पंचायत में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद आपसी समझौते के आधार पर दोनों को अपने-अपने घर भेज दिया गया. हालांकि, घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन