हाजीपुर: गंगा खतरे के निशान से ऊपर, देसरी के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
खड्गपुर में घरों में प्रवेश घुसा पानी
गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के कारण खड़गपुर और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे सैकड़ों परिवार घर खाली करने को मजबूर हैं।
Flood in Desari : देसरी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण देसरी प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. आजमपुर, जहांगीरपुर शाम, खोरमपुर और खड़गपुर के निचले इलाकों में पानी फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
आपके शहर में
घर छोड़ बांध पर शरण लेने लगे लोग
खड़गपुर गांव के निचले इलाके में रहने वाले लोग जरूरी सामान लेकर घर खाली कर बांध पर शरण लेने लगे हैं. कई परिवार बांध पर तिरपाल लगाकर अस्थायी झुग्गी तैयार कर रहे हैं. सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोजगार के साथ भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्या खड़ी हो गई है.
वार्ड 12 के घरों में घुसा पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार आजमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में देर रात से ही बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश करने लगा. पानी लगातार बढ़ने के कारण निचले इलाके में रहने वाले कई परिवार अपने घरों से निकलकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं, जबकि कई परिवार खड़गपुर बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं.
प्लास्टिक शीट और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि बांध पर शरण लेने वाले परिवारों के सामने पेयजल, भोजन और शौचालय की समस्या गंभीर हो सकती है. लगनदेव राय, सुमन कुमार, युवा नेता गौरव कुमार, लोजपा (रा) के अजय पासवान, रविन्द्र राय, नितेश सिंघानिया और विशाल कुमार समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक शीट समेत अन्य जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए