हाजीपुर: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मौत

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर के दिग्घी ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत। पुलिस मामले की जांच में जुटी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

विज्ञापन

Road Accident : हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े किशोर को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव निवासी भोला राय के 16 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला किशोर

बताया गया कि देर रात दिग्घी ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे एक किशोर के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल सदर अस्पताल ले गई. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी.

विवाह भवन से बाइक लेकर स्टेशन जाने की बात

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि किशोर महुआ मोड़ स्थित एक विवाह भवन से बाइक लेकर स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. घटनास्थल से बरामद बाइक के मालिक से पुलिस ने पूछताछ की. बाइक मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक किशोर को नहीं दी थी और वह मृतक को जानता भी नहीं है. उसने बताया कि वह विवाह भवन में बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था. पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन