वैशाली: महुआ में 400 लीटर देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम और कारोबारी

Hajipur liquor smuggling: वैशाली जिले में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग ने महुआ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 लीटर देशी शराब जब्त की है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. यह अभियान शराब तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा.

विज्ञापन

Hajipur liquor smuggling: जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने महुआ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने करियो चौड़ इलाके से 400 लीटर देशी शराब जब्त की है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब की ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा एक तीन-पहिया टेंपो भी जब्त किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

इस संबंध में महुआ स्थित उत्पाद थाने में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जाएगी.

शराब तस्करों के खिलाफ लगातार चल रहा है अभियान

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

आम नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शराबबंदी कानून के अनुपालन में सहयोग की अपील की है. प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन