ePaper

ट्रेन से 66 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 13 Feb 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से 66 लीटर विदेशी शराब बरामद

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बलिया सियालदह एक्सप्रेस से तस्करी के लाया जा रहा 66.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसे जब्त कर जीआरपी थाना लाया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बलिया सियालदह एक्सप्रेस से तस्करी के लाया जा रहा 66.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसे जब्त कर जीआरपी थाना लाया गया. जीआरपी प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर स्टेशन और ट्रेनों में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर तीन पर आयी बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पर चेकिंग के दौरान जेनरल बोगी में लावारिस हालत में विदेशी शराब के सात कार्टन बरामद किया गया. जिसमें कुल 66.840 लीटर विदेशीा शराब बरामद किया गया. बरामद शराब की के बारे में बोगी में सफर कर रहे लोगों से पूछताछ की गयी, मगर किसी को कुछ भी पता नही था. सुकुमारपुर दियारे में 13 देसी शराब की भट्ठियां ध्वस्त, राघोपुर. एसपी के निर्दे्श पर उत्पाद विभाग, एएलटीएफ राघोपुर एवं रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा में संचालित 13 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 53 हजार 200 हजार लीटर कच्चा जावा व 1745 लीटर देसी शराब नष्ट कर उपकरणों को जला दिया. पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट किया. पुलिस को आता देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गये. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. एसपी विक्रम सिहाग ने बताया, कि सुकुमारपुर दियारा में 13 देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान 53 हजार 200 लीटर कच्चा जावा और 1745 लीटर शराब तैयार करने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन