गोपालगंज: मांझा में चौकीदार परेड, संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों पर नजर रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

चौकीदार परेड करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के मांझा थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को मांझा थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार की देखरेख में हुई परेड में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तैनात चौकीदार शामिल हुए. इस दौरान थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें. गांव में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, आपसी विवाद या आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. शराब के अवैध कारोबार समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.

अफवाह फैलाने वालों की भी पुलिस को दें सूचना

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण है. पर्व-त्योहार और विभिन्न आयोजनों को देखते हुए सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें. साथ ही स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें.

उन्होंने चौकीदारों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी नजर रखने को कहा गया.

छोटी सूचना को भी नजरअंदाज नहीं करने का निर्देश

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र से मिलने वाली छोटी से छोटी सूचना को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. समय पर सूचना मिलने से पुलिस संभावित विवाद या आपराधिक घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई कर सकती है.

परेड के दौरान चौकीदारों को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. थानाध्यक्ष ने सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को बिना विलंब पुलिस तक पहुंचाने को कहा.

चौकीदार परेड करते हुए  | Prabhat Khabar Network
चौकीदार परेड करते हुए | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन