यूपी का वांछित साइबर अपराधी पीएनबी से हुआ गिरफ्तार, मिले कई एटीएम कार्ड

Updated:
विज्ञापन
यूपी का वांछित साइबर अपराधी पीएनबी से हुआ गिरफ्तार, मिले कई एटीएम कार्ड

पंजाब नेशनल बैंक में साइबर क्राइम की योजना बनाकर पहुंचे उत्तर प्रदेश के वांछित साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर थाने की डीएसपी अवंतिका दिलीप ने गिरफ्तारी के बाद उसके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड व कैश जब्त किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. पंजाब नेशनल बैंक में साइबर क्राइम की योजना बनाकर पहुंचे उत्तर प्रदेश के वांछित साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर थाने की डीएसपी अवंतिका दिलीप ने गिरफ्तारी के बाद उसके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड व कैश जब्त किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान मांझा थाना भोजपुरवा गांव निवासी मुस्ताक मियां के पुत्र नौशाद अली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के चंद्रगोखुल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की, तो उसके पॉकेट से दो एंड्राइड मोबाइल, विभिन्न बैंकों के तीन एटीएम कार्ड, पासबुक और नगद 13 हजार रुपये मिले. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार नौशाद अली से पूछताछ की गयी तो पता चला कि उसपर यूपी के बुलंदशहर में 12 लाख रुपये की साइबर ठगी का केस दर्ज है. पुलिस ने इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर भेज भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, जब्त मोबाइल से कॉल डिटेल खंगालकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन