टेंपो व बाइक में जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गाव के समीप टेंपो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गाव के समीप टेंपो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. घायलों में मधुसरेया गांव निवासी जितेंद्र यादव और राजेश यादव बताये गये हैं. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित टेंपो से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मानवीय पहल करते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है. डाॅक्टर के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि फिलहाल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन