ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त, एक सप्ताह में 14.23 लाख का जुर्माना

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त, एक सप्ताह में 14.23 लाख का जुर्माना

गोपालगंज. जिला में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 21 से लेकर 27 दिसंबर तक यातायात चालान से संबंधित आंकड़े सामने आये हैं. इस दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 14 लाख 23 हजार 500 सौ रुपये की शमन राशि वसूल की गयी. आंकड़ों के अनुसार बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर दो लाख 79 हजार रुपये, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर तीन हजार रुपये वसूले गये. बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से सबसे अधिक सात लाख 40 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 66 हजार रुपये की वसूली हुई. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों से 46 हजार रुपये तथा बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 82 हजार रुपये की शमन राशि ली गयी. इसके अलावा प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर एक लाख 88 हजार रुपये, यातायात नियमों के सामान्य उल्लंघन पर सात हजार रुपये सरकारी आदेश की अवहेलना पर पांच हजार रुपये, गलत दिशा में वाहन चलाने पर पांच सौ रुपये तथा अन्य मामलों में छह हजार रुपये का चालान किया गया. ट्रैफिक डीएपी मिश्रा सोमेश ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाये, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन