gopalganj news : बरौली के शहरवासियों को अब मिलेगी निर्बाध बिजली

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : बरौली के शहरवासियों को अब मिलेगी निर्बाध बिजली

gopalganj news : विधायक ने शहरी क्षेत्र के लिए अलग टाउन फीडर-2 का किया उद्घाटन

विज्ञापन

gopalganj news : बरौली. अब शहरवासियों को 20 घंटे से अधिक बिजली लगातार मिलेगी और पावर कट की परेशानी दूर होगी. इसके लिए विभाग ने शहर के लिए अलग एक नये फीडर की शुरुआत की है. इसका उद्घाटन विधायक मंजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. मौके पर एसडीओ रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि शहर में चूंकि जनसंख्या घनत्व अधिक है, यहां बिजली की जरूरत और खपत, दोनो ही अधिक है, शहर में व्यावसायिक कनेक्शन ज्यादा है. अगर किसी वजह से पावर कट होता है तो कई तरह के व्यवसायों पर इसका प्रभाव सीधा देखने को मिलता है. इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने एक नये फीडर की शुरुआत की है, जो केवल टाउन एरिया के लिए है और उसके द्वारा केवल टाउन क्षेत्र में ही बिजली सप्लाइ की जायेगी और टाउन क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं होने दी जायेगी. उद्घाटन के मौके पर जेइ संजीव कुमार, बरौली-2 जेइ बृजनंदन सिंह, संदीप मौर्य, विनोद कुमार चौबे, रोहित कुमार, अनिल प्रसाद, रामप्रवेश तिवारी सहित कई विद्युतकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन