गोपालगंज के थावे में सावन की अंतिम सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा, 1501 कन्याएं हुईं शामिल

Updated:
विज्ञापन

घोड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 1501 कन्याएं हुईं शामिल

सावन की अंतिम सोमवारी पर गोपालगंज के थावे प्रखंड में 1501 कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. यह यात्रा लछवार दुर्गा मंदिर से शुरू होकर इटवा धाम पहुंची, जहाँ पवित्र जल भरा गया.

विज्ञापन

Sawan Somwari: सावन माह की अंतिम सोमवारी पर थावे प्रखंड के लछवार गांव स्थित दुर्गा मंदिर से सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 1501 कन्याएं शामिल हुईं. घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आये और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय कर इटवा धाम पहुंचे श्रद्धालु

लछवार दुर्गा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा करीब तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय कर इटवा धाम पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर वापस लछवार की ओर रवाना हुए.

लछवार शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 के किनारे स्थित लछवार शिव मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

सीटहल राय टोला से भी निकली कलश यात्रा

वृंदावन पंचायत के सीटहल राय टोला से भी सावन की अंतिम सोमवारी पर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 501 श्रद्धालु कलश लेकर शामिल हुए. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

दोनों कलश यात्राओं के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला. कलश यात्रा में शिव भक्त लालका बाबा, ओम प्रकाश राय भुट्टो, हरकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन