गोपालगंज के भोरे में संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा, तीन मार्गों से पहुंची मंदिरों तक
कलश यात्रा के साथ प्रमुख बीडीओ व अन्य लोग
Samrasta Sankalp Kalash Yatra: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गोपालगंज के भोरे में एक ऐतिहासिक समरसता संकल्प कलश यात्रा निकाली गई. यह यात्रा समाज में भेदभाव समाप्त कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन अलग-अलग मार्गों से मंदिरों तक पहुंची.
Samrasta Sankalp Kalash Yatra: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को भोरे प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक समरसता संकल्प कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत बीडीओ मुकेश कुमार और प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम ने संयुक्त रूप से पावन कलश उठाकर की. काशी की पवित्र जन्मभूमि से कलश में लायी गयी पावन मिट्टी को लेकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों जीविका दीदियां पैदल यात्रा पर निकलीं.
आपके शहर में
तीन मार्गों से निकली कलश यात्रा
पहली कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय से लच्छीचक दलित बस्ती होते हुए भोरे दुर्गा मंदिर पहुंची. यहां प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम ने पवित्र मिट्टी को विधि-विधान के साथ स्थापित किया.
दूसरी यात्रा हुस्सेपुर होते हुए लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर पहुंची. वहीं तीसरी यात्रा लामीचौर होते हुए विरुकहां ब्रह्मस्थान पहुंची. यहां प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार ने पवित्र मिट्टी को विधि-विधान से स्थापित किया.
इस दौरान बीपीएम नलीन रंजन और प्रखंड समन्वयक शिवेंद्र शर्मा भी अपने-अपने निर्धारित रूट पर मौजूद रहे और यात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया.
अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
कलश यात्रा में भाजपा नेता डॉ. मनकेश्वर दत्त राय, चांदनी सिंह, संतोष कुशवाहा, अरविंद सिंह, रामेश्वर पंडित, प्रेम नारायण वर्मा, मुखिया कमलेश प्रसाद, केशव मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. यात्रा में सैकड़ों जीविका दीदियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
सामाजिक समरसता को मजबूत करना उद्देश्य
यात्रा में शामिल नेताओं और अधिकारियों ने कहा कि समरसता संकल्प कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है. संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए