GOPALGANJ NEWS:बड़कागांव में किशोरी ने घर के कमरे में आग लगा की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

GOPALGANJ NEWS:मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव में एक किशोरी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी गौतम तिवारी की 17 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी इंटर की पढ़ाई कर रही थी.

विज्ञापन

उचकागांव. मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव में परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर एक किशोरी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी गौतम तिवारी की 17 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी इंटर की पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार की शाम परिवार के लोगों द्वारा किसी बात को लेकर उसे डांट-फटकार लगायी गयी थी. खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गये थे. गौतम तिवारी के परिवार के लोग अभी पहली नींद में थे. इसी बीच चीखने–चिल्लाने की आवाज आने लगी. जब परिवार के लोग जगे तो शिवानी के कमरे से धुआं निकल रहा था. दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य उसकी कोई मदद नहीं कर पाये, जिसके कारण किशोरी की जल कर मौके पर ही मौत गयी. इधर, घटना की सूचना पाते ही मीरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर किशोरी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में पूछे जाने पर थाना थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं, किशोरी के पिता बीमार बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद परिजन मर्माहत हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन