ePaper

मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे शिक्षक हड़ताल

Updated at : 09 Apr 2020 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे शिक्षक हड़ताल

गोपालगंज : शिक्षकों ने संकल्प लिया है कि वे सरकार की किसी भी कार्रवाई या धमकी से डरेंगे नहीं, वे अपनी सभी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल में रहेंगे. ये बातें मंगलवार को शिक्षक नेताओं ने कही. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को 51वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शिक्षकों ने संकल्प लिया है कि वे सरकार की किसी भी कार्रवाई या धमकी से डरेंगे नहीं, वे अपनी सभी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल में रहेंगे. ये बातें मंगलवार को शिक्षक नेताओं ने कही. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को 51वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही. शिक्षक नेता रतिकांत साह ने कहा कि सरकार की हर साजिश को नाकाम करते हुए शिक्षक अपना हक लेकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना की आपदा में सरकार को मानवीय आधार पर शिक्षकों से ससम्मान वार्ता कर सभी मांगें मान लेनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कोरोना की आपदा में सरकार को मानवीय आधार पर शिक्षकों से ससम्मान वार्ता कर सभी मांगें मान लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार की प्रताड़ना के बावजूद शिक्षक आपदा में सामाजिक कार्यों में भूमिका निभा रहे हैं. लोगों को जागरूक करने के साथ लॉकडाउन में भुखमरी के शिकार गरीब, मजदूर की तलाश कर खाना खिला रहे हैं और अन्य तरह से मदद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन