गोपालगंज में गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी, स्वीकृत परमिट का किया गया वितरण
फोटो नं 18- कार्यक्रम में किसान को यंत्र का परमिट देते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में गन्ना यांत्रिकीकरण योजना के तहत कृषि मेले का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और परमिट वितरण की जानकारी दी गई।
Gopalganj News : विष्णु शुगर मिल्स के परिसर में शुक्रवार को गन्ना यांत्रिकीकरण योजना 2026-27 के तहत विशेष कृषि मेला सह कैंप का आयोजन किया गया. मेले में गोपालगंज सहित आसपास के जिलों के सैकड़ों गन्ना किसानों ने हिस्सा लिया. विभिन्न कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों के सप्लायरों ने आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ स्टॉल लगाकर किसानों को मशीनों की जानकारी दी.
कम लागत में बेहतर खेती के लिए यंत्रीकरण पर जोर
कार्यक्रम में विष्णु शुगर मिल्स लिमिटेड और एडीएस, गोपालगंज गन्ना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी.
बिहार सरकार से कृषि यंत्र का परमिट स्वीकृत हो चुके किसानों के बीच परमिट का वितरण मिल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय और एडीएस, गोपालगंज के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कम लागत में बेहतर खेती के लिए कृषि यंत्रीकरण जरूरी है. आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन और मुनाफा भी बढ़ाया जा सकता है.
मेले में कई आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन
कृषि मेले में सोनालिका डीआई-745, महिंद्रा युवो टेक 275 डीआई, पावर ट्रैक यूरो 41 और पावर ट्रैक जी-24 मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न ट्रैक्टर प्रदर्शित किये गये.
इसके अलावा शक्तिमान, गोविंद और महिंद्रा के रोटावेटर, वर्षा कंपनी का पावर टिलर, हाइड्रोलिक ट्रॉली, ट्रेंच रेजर और 12 तवा हैरो भी प्रदर्शित किये गये. किसानों ने विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों में रुचि दिखाई और उनके उपयोग एवं कीमत आदि की जानकारी ली.
अंत में मिल प्रबंधन ने कार्यक्रम में शामिल किसानों और कृषि यंत्र सप्लायरों के प्रति आभार जताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए