गोपालगंज के 30 किसानों को पटना में दिया जा रहा आधुनिक मत्स्य पालन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

पटना में प्रशिक्षण लेते गोपालगंज के किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के 30 किसान पटना में छह दिवसीय प्रशिक्षण लेकर आधुनिक मत्स्य पालन की तकनीक और तालाब प्रबंधन के गुर सीख रहे हैं।

विज्ञापन

Gopalganj News : मत्स्य पालन को रोजगार का बेहतर माध्यम बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गोपालगंज के 30 किसानों को पटना में छह दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मत्स्य विकास भवन, मीठापुर, पटना में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक और तालाब प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

आहार और तालाब प्रबंधन की दी जा रही जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मछलियों के आहार प्रबंधन, नयी तकनीकों के इस्तेमाल, तालाब की मिट्टी और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रजाति विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है. विशेषज्ञ किसानों को मछलियों की बेहतर वृद्धि, उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी बनाने के उपाय भी बता रहे हैं.

7 से 12 सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 सितंबर से शुरू हुआ है, जो 12 सितंबर तक चलेगा. जिले से प्रशिक्षण में शामिल किसानों में रमंजय सिंह, संदीप कुशवाहा, विवेक शर्मा, जय प्रकाश सिंह, शनि सिंह, राहुल कुमार, रामनारायण राम, रीता कुमारी, रेणु कुमारी और संदीप कुमार समेत अन्य किसान शामिल हैं.

प्रशिक्षु किसानों ने बताया कि प्रशिक्षण के शुरुआती सत्र में मत्स्य पालन की मूलभूत जानकारी दी गयी. इसके बाद अलग-अलग सत्रों में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल और तालाब के समुचित रखरखाव से जुड़े जरूरी टिप्स दिये जा रहे हैं.

वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन पर जोर

मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक और आधुनिक मत्स्य पालन से जोड़ना है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद किसान बेहतर तरीके से मत्स्य उत्पादन कर सकेंगे और इसे स्वरोजगार के रूप में विकसित कर सकेंगे. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन