गोपालगंज: कोचिंग से लौट रही छात्रा को बस ने मारी जोरदार टक्कर, 17 वर्षीय निशा गंभीर; गोरखपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन

बस-साइकिल की जोरदार टक्कर में कोचिंग से लौट रही छात्रा जख्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के एनएच-531 पर बस और साइकिल की टक्कर में कोचिंग से लौट रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे गोरखपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Gopalganj News : मीरगंज-गोपालगंज एनएच-531 पर वृंदावन ढाला के समीप बुधवार की दोपहर बस और साइकिल की जोरदार टक्कर में कोचिंग से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

सड़क पार करते समय बस की चपेट में आयी छात्रा

घायल छात्रा की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन मलाही टोला गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की 17 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि निशा गोपालगंज के जंगलिया में कोचिंग करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान वृंदावन ढाला के पास सड़क पार करने के क्रम में बस ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल

बस की टक्कर लगने के बाद निशा सड़क पर गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किया जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर लोगों की भीड़ जुटने से आवागमन भी प्रभावित हुआ.

छात्रा की हालत चिंताजनक, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल घायल निशा कुमारी की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. वहीं हादसे के बाद छात्रा के परिजनों में चिंता का माहौल है.

बस-साइकिल की जोरदार टक्कर में कोचिंग से लौट रही छात्रा जख्मी | Prabhat Khabar Network
बस-साइकिल की जोरदार टक्कर में कोचिंग से लौट रही छात्रा जख्मी | Prabhat Khabar Network
बस-साइकिल की जोरदार टक्कर में कोचिंग से लौट रही छात्रा जख्मी | Prabhat Khabar Network
बस-साइकिल की जोरदार टक्कर में कोचिंग से लौट रही छात्रा जख्मी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन