गोपालगंज: भोरे के कल्याणपुर पंचायत में सहयोग शिविर, 31 मामलों पर हुई कार्रवाई

Author Suresh rai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के कल्याणपुर में आयोजित विशेष सहयोग शिविर ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया. शिविर में 31 मामलों पर कार्रवाई हुई, जिसमें 19 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत दी गई. इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है.

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे प्रखंड की ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर में मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई और ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

शिविर का संचालन नोडल पदाधिकारी सह मद्य निषेध अधीक्षक गोपालगंज अमृतेश कुमार की देखरेख में किया गया. वहीं वरीय नोडल पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी शिवेंद्र कुमार शर्मा के साथ प्रखंड समन्वयक भोरे, कार्यपालक सहायक राजेश साह, मो. अब्दुल्ला, प्रमोद कुमार तथा आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार और विमल कुमार ने आवेदन प्राप्त करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी कराई.

31 मामलों पर हुई कार्रवाई

विशेष सहयोग शिविर के दौरान कुल 31 मामलों पर कार्रवाई की गई. इनमें 19 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत दी गई, जबकि 12 नए आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों को संबंधित विभागों को शीघ्र निष्पादन के लिए भेजा गया.

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य

अधिकारियों ने बताया कि विशेष सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.

ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें प्रखंड और विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है. लोगों ने नियमित रूप से इस तरह के शिविर आयोजित करने की मांग की.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन