गोपालगंज के मांझा में स्मैक तस्कर गिरफ्तार: छितौली पुल के पास 15 पुड़िया के साथ पकड़ाया, साथी हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त स्मैक के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छितौली पुल के पास से 15 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौली पुल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में जुटे एक तस्कर को रंगेहाथ धर दबोचा. पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ असामाजिक तत्व पुल के आसपास स्मैक की अवैध डिलीवरी और बिक्री की साजिश रच रहे हैं. सूचना की पुष्टि होते ही गठित पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई.

विज्ञापन

15 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

पुलिस दल को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, जिसके बाद जवानों ने दौड़कर एक संदिग्ध को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पकड़े गए युवक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के छितौली गांव निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई है. विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 15 पुड़िया स्मैक बरामद की गई. वहीं, मौके से फरार हुए दूसरे आरोपित की पहचान 'बड़े' के रूप में की गई है.

न्यायालय में पेशी और फरार की संभावित ठिकानों पर तलाश

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है. गिरफ्तार कुलदीप कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके साथ ही फरार चल रहे दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

Also Read: गोपालगंज के थावे में दर्दनाक सड़क हादसा: ससुराल जा रहे बाइक सवार परिवार को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन