गोपालगंज: सिधवलिया में श्रीकृष्ण की भव्य झांकी देखने उमड़ी हजारों की भीड़, दही-हांडी ने भी बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण के छठी समारोह पर झांकी का. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर सिधवलिया में भव्य झांकियों का आयोजन किया गया. शिव तांडव और राधा-कृष्ण की जीवंत प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. दही-हांडी प्रतियोगिता ने भी युवाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया.

विज्ञापन

Gopalganj News : मिल गेट चौक पर भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव के अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन किया गया. झांकी देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

शिव तांडव और राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

झांकी में भगवान शिव, पवनपुत्र हनुमान और श्रीकृष्ण-राधा की जीवंत प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही. कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा और शानदार अभिनय से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भगवान शिव के तांडव, हनुमान जी की गदा और राधा-कृष्ण की रासलीला की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये और लगातार जयकारे लगाते रहे.

दही-हांडी में युवाओं ने दिखाया उत्साह

इसी स्थल पर इससे पहले दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें युवाओं की अलग-अलग टोलियों ने एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया. दही-हांडी देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे.

युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में निभायी भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में मनीष गुप्ता, पिंटू कुमार, गोलू कुमार, अंकित कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार समेत कई युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत की.

फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड सदस्य पवन गुप्ता ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और संस्कार को बढ़ावा देते हैं. भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

श्री कृष्ण के छठी समारोह पर झांकी का. | Prabhat Khabar Network
श्री कृष्ण के छठी समारोह पर झांकी का. | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन