गोपालगंज: पंचदेवरी के 61 स्कूलों से मांगा गया स्पष्टीकरण, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पोर्टल पर नहीं कराया स्वनामांकन

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचदेवरी प्रखंड के 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पोर्टल पर स्वनामांकन न कराने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीइओ ने लापरवाही पर वेतन रोकने या पंजीकरण रद्द करने की चेतावनी दी है. स्कूलों को जल्द स्वनामांकन पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026 के तहत विद्यालयों का पोर्टल पर स्वनामांकन नहीं कराने के मामले में पंचदेवरी के बीइओ विकास कुमार ने कार्रवाई शुरू की है. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के 61 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और निजी विद्यालय संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

61 विद्यालयों से मांगा गया जवाब

जारी पत्र में बताया गया है कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है. इसके तहत राज्य और जिला स्तर के नोडल पदाधिकारियों का ऑनलाइन उन्मुखीकरण भी कराया जा चुका है. कार्यक्रम में सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संबंधित पोर्टल पर अपने विद्यालय का स्वनामांकन कराना है.

बीइओ ने कहा है कि समीक्षा के दौरान पंचदेवरी प्रखंड में स्वनामांकन की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी. जिन विद्यालयों ने अब तक पोर्टल पर स्वनामांकन नहीं कराया है, उन्हें अविलंब प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी

संबंधित प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक से यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में अब तक विद्यालय का स्वनामांकन नहीं कराया गया. पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

बीइओ ने कहा है कि लापरवाही जारी रहने पर संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक का वेतन स्थगित किया जा सकता है. वहीं, निजी विद्यालयों के पंजीकरण को रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

पत्र प्राप्त होते ही देना होगा स्पष्टीकरण

बीइओ ने संबंधित विद्यालयों को पत्र प्राप्त होते ही कारण सहित स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही पोर्टल पर स्वनामांकन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन