सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर जनसुराज की तैयारी तेज, पंचायत-बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए जनसुराज ने कसी कमर। पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों से संवाद बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर।
Gopalganj News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए गोपालगंज के गौसिया में पूर्व जिलाध्यक्ष राधा रमन मिश्र के आवास पर बैठक हुई. बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य मोहम्मद अफाक अहमद की मौजूदगी में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गयी.
पंचायत और बूथ स्तर तक संपर्क अभियान पर जोर
बैठक में नेताओं ने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है. इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के साथ लगातार संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया.
वक्ताओं ने कहा कि चुनावी रणनीति को केवल जिला स्तर तक सीमित रखने के बजाय जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा. इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, शिक्षकों से संवाद स्थापित करने और संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई.
सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में रहे मौजूद
बैठक में अजय प्रसाद, राधा रमन मिश्र, डॉ. संजय सुमन, डॉ. बिनोद कुमार सिंह (अधिवक्ता), डॉ. एलोरा नंदी, फुलेश्वर कानू, डॉ. एम. हक, डॉ. राजा हुसैन, प्रमोद श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सिंह (अधिवक्ता), राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए