IGIMS पटना में रेडियोलॉजिस्ट बने गोपालगंज के राजवर्धन सिंह, गांव में खुशी की लहर
डॉक्टर राजवर्धन सिंह को मिठाई खिलाते समाज सेवी बीनू सिंह
हथुआ विधानसभा क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के निवासी डॉ. राजवर्धन सिंह का पटना के आईजीआईएमएस में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर चयन हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और परिवार में जश्न का माहौल है. उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.
Gopalganj News: हथुआ विधानसभा क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के लिए गर्व और खुशी का अवसर है. गांव के निवासी एवं समाजसेवी बीनू सिंह के पुत्र डॉ. राजवर्धन सिंह का चयन पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), शेखपुरा में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव, क्षेत्र और परिवार में उत्साह का माहौल है. शुभचिंतकों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं.
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
डॉ. राजवर्धन सिंह ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान आईजीआईएमएस में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में उनका चयन उनकी योग्यता और निरंतर प्रयास का परिणाम माना जा रहा है. उनकी सफलता से क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना है.
गांव से शुरू हुई शिक्षा, बड़े लक्ष्य तक पहुंचे
डॉ. राजवर्धन सिंह के पिता बीनू सिंह ने बताया कि राजवर्धन बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती थे. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के दौरान भी लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करते रहे. इसी का परिणाम है कि आज उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
डॉ. राजवर्धन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य अपनी योग्यता और ज्ञान के माध्यम से समाज, प्रदेश और देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में योगदान देना है. उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता रहेगी. उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.
ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं
राजवर्धन सिंह की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और इससे अन्य युवा भी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











