गोपालगंज के सभी शिक्षकों का 31 जुलाई तक प्रशस्त एप 2.0 पर पंजीकरण अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
31 जुलाई तक प्रशस्त एप 2.0 पर पंजीकरण नहीं कराया तो होगी जवाबदेही, जिले के सरकारी व निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग का निर्देश

गोपालगंज जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए 31 जुलाई 2026 तक प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है. यह पहल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और उन्हें सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है. पंजीकरण के बाद प्रशिक्षण भी आवश्यक होगा.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 31 जुलाई 2026 तक प्रशस्त एप 2.0 पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) के निर्देश के बाद प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

डीपीओ ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 6 जुलाई को प्रशस्त एप 2.0 का शुभारंभ किया है. इस एप के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके लिए पहले सभी शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है.

यू-डाइस में दर्ज मोबाइल नंबर से ही होगा पंजीकरण

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी शिक्षक यू-डाइस (UDISE) पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर का उपयोग कर ही प्रशस्त एप 2.0 पर अपना पंजीकरण करेंगे. पंजीकरण पूरा होने के बाद एप के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण वीडियो देखना भी अनिवार्य होगा. इसके बाद ही शिक्षक स्क्रीनिंग कार्य में भाग ले सकेंगे.

15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा स्क्रीनिंग अभियान

विभाग के अनुसार 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 के बीच जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग प्रशस्त एप 2.0 के माध्यम से की जाएगी. स्क्रीनिंग का कार्य संबंधित विद्यालय के शिक्षक करेंगे. इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना है.

जरूरत पड़ने पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों में विशेष कैंप आयोजित कर शिक्षकों का पंजीकरण कराया जाए. साथ ही सभी विद्यालयों से समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

एनसीईआरटी करेगी जिलावार समीक्षा

विभागीय पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एनसीईआरटी, नई दिल्ली शिक्षकों के पंजीकरण की जिलावार समीक्षा करेगी. यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन