गोपालगंज में चाकूबाजी : घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

Author Manish Raj|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल

Gopalganj Stabbing Incident : गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर लौट रहे 30 वर्षीय बिपिन राम पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरेंद्र यादव को भी चोटें आईं।

विज्ञापन

Gopalganj Stabbing Incident : गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित तिरबिरवा गांव में पुराने आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर लौट रहे युवक पर किया गया हमला

जानकारी के अनुसार, तिरबिरवा गांव निवासी 30 वर्षीय बिपिन राम गोपालगंज से अपने घर लौट रहे थे. घर से कुछ दूरी पहले ही घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उनके पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं. उनकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी किया घायल

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव पर भी चाकू से वार किया गया. उनके हाथ में चोट लगी. दोनों घायलों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बिपिन राम को रेफर कर दिया गया.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

घायल पक्ष ने गुड्डू राम समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Also Read : नेपाल में भारी बारिश से उफान पर गंडक नदी, वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 2.26 लाख क्यूसेक तक पानी, गोपालगंज में जलस्तर बढ़ा



विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन