गोपालगंज के नवोदय विद्यालय में 11वीं में एडमिशन का आखिरी मौका, 5 जुलाई तक फटाफट ऐसे करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

Navodaya Vidyalaya Gopalganj Class 11 Admission 2026: गोपालगंज के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा की कला संकाय की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से नामांकन शुरू. 5 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि.

विज्ञापन

Navodaya Vidyalaya Gopalganj Class 11 Admission 2026: (प्रशांत पाठक) गोपालगंज जिले के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर पार्श्व प्रवेश (लेटरल एंट्री) के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह उन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो देश की प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय प्रणाली में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस विशेष नामांकन अभियान के तहत केवल कला एवं मानविकी (ह्यूमैनिटीज) संकाय की रिक्त सीटों पर ही प्रवेश लिया जाएगा. विज्ञान और वाणिज्य संकाय में इस चरण के तहत कोई सीट उपलब्ध नहीं है.

ये हैं जरूरी पात्रता मानदंड

विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड, जैसे सीबीएसई, बिहार बोर्ड या अन्य राज्य बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. साथ ही 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (प्रथम श्रेणी) होना आवश्यक है.

इसके अलावा अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में गोपालगंज जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से ही कक्षा 10वीं की पढ़ाई पूरी की हो और वहीं से परीक्षा उत्तीर्ण की हो. अन्य जिलों के विद्यार्थी इस नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे.

सांकेतिक तस्वीर

आयु सीमा भी निर्धारित

नवोदय विद्यालय समिति के नियमों के अनुसार अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए. दोनों तिथियां आयु सीमा में शामिल रहेंगी.

मेरिट के आधार पर होगा चयन

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नामांकन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. छात्रों का चयन कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा.

सीट आवंटन के दौरान सीबीएसई बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. यदि उनके चयन के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तब बिहार बोर्ड एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा.

सांकेतिक तस्वीर

5 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान कक्षा 10वीं का अंकपत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय में तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का यह बेहतरीन अवसर है.

इसे भी पढ़ें: बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज में बड़ा खेल, प्राचार्य विवाद के बीच अध्यक्ष का फर्जीवाड़ा उजागर, जांच रिपोर्ट आते ही BSEB ने की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन