गोपालगंज : नवोदय में प्रवेश का एक और मौका, कक्षा 6 के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JNVST 2027 Application : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई गई। अब सीमावर्ती जिलों के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन।

विज्ञापन

JNVST 2027 Application : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 7 अगस्त कर दी गई है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी. तिथि बढ़ने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) और विद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों का आवेदन हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

पिछले वर्ष से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य

शिक्षा विभाग का लक्ष्य इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विशेष नामांकन अभियान चलाएं. साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रवेश परीक्षा की जानकारी देकर समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा कराया जाए.

सीमावर्ती जिलों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत

इस वर्ष प्रवेश नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. अब ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिनका घर एक जिले में है लेकिन वे अपने जिले की सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित किसी पड़ोसी जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 की पढ़ाई कर रहे हैं. इस बदलाव से सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

आवेदन के समय अपलोड करने होंगे जरूरी दस्तावेज

नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए दस्तावेजों से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है. आवेदन के समय आधार संख्या देना अनिवार्य होगा. यदि आधार उपलब्ध नहीं है तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र देना होगा. वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन के साथ ही अपना जाति प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

समिति के अनुसार कक्षा 6 में नामांकन के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का परिणाम मार्च या अप्रैल 2027 तक जारी किए जाने की संभावना है. समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विद्यार्थी को JNVST में केवल एक बार शामिल होने का अवसर मिलेगा. गलत जानकारी देने या तथ्य छिपाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा.

शिक्षा विभाग करेगा नियमित समीक्षा

जिला स्तर से आवेदन अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे. विद्यालय स्तर पर आवेदन प्रक्रिया की निगरानी भी की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज के 87 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पहुंचा दूसरा गैस सिलेंडर, बच्चों के भोजन पर बढ़ी चिंता


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन