गोपालगंज: ईरान हमले में मारे गये इंजीनियर रोहन का शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज, सांसद आलोक सुमन ने परिजनों को दिया मदद का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

ईरान हमले में मृत इंजीनियर रोहन के परिजनों से मिले सांसद आलोक कुमार सुमन | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: ईरान में हुए हमले में इंजीनियर रोहन गुप्ता की मौत के बाद सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया और विदेश मंत्रालय से शव जल्द भारत लाने की मांग की.

विज्ञापन

Gopalganj News: थावे प्रखंड के विदेशी टोला गांव निवासी व्यवसायी संजय प्रसाद गुप्ता के पुत्र एवं इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता की ईरान में हुए हमले के दौरान जहाज पर मौत के बाद गुरुवार को जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन उनके घर पहुंचे. सांसद ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि रोहन का शव जल्द भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा गया है. विदेश से शव लाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही शव भारत पहुंच जाएगा.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बुलेट सिंह, ओम प्रकाश राय उर्फ भुट्टो, लड्डू गुप्ता, संजय गुप्ता, जयनाथ भगत सहित अन्य कार्यकर्ता और परिजन मौजूद रहे.

पिता ने की बेटे का शव जल्द भारत लाने की अपील

इधर, इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता की मौत के बाद गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी उनके विदेशी टोला स्थित आवास पर सांत्वना देने वालों का पहुंचना जारी रहा. स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और थावे बाजार के व्यवसायियों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.

मृतक के पिता संजय प्रसाद गुप्ता ने भावुक होकर कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि परिवार अंतिम दर्शन कर उसका अंतिम संस्कार कर सके.

उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से शव को शीघ्र भारत लाने की व्यवस्था करने की अपील की. वहीं मौजूद लोगों ने भी सरकार से आवश्यक कार्रवाई करते हुए रोहन का शव जल्द भारत लाने की मांग की.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन