मोहन गुप्ता हत्याकांड में फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तारभूमि विवाद में मारपीट के बाद हुई थी बुजुर्ग की

Author Gautam kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विजयीपुर के चर्चित मोहन गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भूमि विवाद मामले में फरार नामजद अभियुक्त मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Gopalganj News : विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव में चर्चित मोहन गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है. भूमि विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल बुजुर्ग मोहन गुप्ता की मौत के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घाट बंधौरा निवासी मनीष यादव पिता– लालबहादुर यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि 14 जून को घाट बंधौरा गांव में जमीन पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग मोहन गुप्ता की इलाज के दौरान तीन दिन बाद पटना में मौत हो गई थी. इसके बाद विजयीपुर थाना में कांड संख्या 192/26 के तहत हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामले में पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विजयीपुर पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव स्थित अभियुक्त के फुआ के घर पर छापेमारी कर मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आठ नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे गिरफ्तार मनीष यादव नामजद अभियुक्त था. मामले के अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन