बैकुंठपुर में दूसरी शादी के विवाद में विवाहिता की हत्या करने का मायकेवालों ने लगाया आरोप

Published by : MANISH RAJ Updated At : 04 Jan 2026 5:40 PM

विज्ञापन

बैकुंठपुर/गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार को दूसरी शादी को लेकर उपजे विवाद में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर/गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार को दूसरी शादी को लेकर उपजे विवाद में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है. मृत महिला दिघवा गांव के निवासी झूलन साह के पुत्र मुन्ना साह की पत्नी रीना देवी बतायी गयी है. मृतका बैकुंठपुर थाने के भगवानपुर गांव के निवासी रेघा मांझी की पुत्री बतायी गयी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि रीना देवी का पति मुन्ना साह बाहर रहकर काम करता है और इसी दौरान ससुराल वाले उस पर दूसरी शादी का दबाव बना रहे थे. इसी बात को लेकर रीना देवी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मृत महिला रीना देवी का एक छोटा बच्चा भी है. परिजनों का कहना है कि विवाहिता ने कई बार अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी मायके वालों को दी थी, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया. आरोप है कि इसी विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर रीना देवी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के कुछ लोग फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH RAJ

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन