गोपालगंज में पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, छोटे काम के लिए नहीं लगाना पड़ेगा प्रखंड का चक्कर

Updated:
विज्ञापन

पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में ग्रामीणों को सरकारी कामों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. पंचायत सरकार भवनों से अब कई सेवाएं सीधे आपके पंचायत में उपलब्ध होंगी. इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

विज्ञापन

Gopalganj News : मांझा प्रखंड मुख्यालय से गांवों की दूरी के कारण ग्रामीणों को सरकारी काम के लिए होने वाली परेशानी कम करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन तैयार किये जा रहे हैं. पंचायत सरकार भवन के माध्यम से ग्रामीणों को कई सरकारी सेवाएं अपने पंचायत क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने की योजना है. इससे लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए बार-बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

विज्ञापन

पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, भूमि संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, पेंशन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है. भवन में पंचायत सचिव, मुखिया और सरपंच के अलावा रोजगार सेवक, आवास सहायक, कृषि सलाहकार, विकास मित्र समेत अन्य कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था भी की गयी है.

आठ पंचायत सरकार भवन कार्यरत, तीन हैंडओवर की प्रक्रिया में

मांझा प्रखंड में कुल 20 पंचायतें हैं. इनमें आठ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा हो चुका है और ये भवन कार्यरत हैं. वहीं तीन निर्मित भवनों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है.

शेष पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण की प्रक्रिया जारी है. कुछ पंचायतों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. जमीन की उपलब्धता के बाद इन पंचायतों में भी भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है.

आरटीपीएस काउंटर से लेकर पुस्तकालय तक की योजना

पंचायत सरकार भवनों को ग्रामीणों के लिए एक तरह के स्थानीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है. यहां आरटीपीएस काउंटर, डाकघर, पुस्तकालय और सुधा पार्लर शुरू करने का भी प्रावधान है.

हालांकि अभी तक किसी भी पंचायत सरकार भवन में पुस्तकालय, बैंक शाखा और सुधा पार्लर की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है. कई भवनों पर सोलर प्लांट भी नहीं लगाया गया है. इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कुछ भवनों में अंधेरे की स्थिति बन जाती है.

पंचायत स्तर पर ही मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

पंचायत सरकार भवन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को ग्रामीणों के नजदीक पहुंचाना है. इसके शुरू होने से प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास योजना, भूमि संबंधी कार्य समेत कई कामों के लिए लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी.

पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने बताया कि प्रखंड की 20 पंचायतों में आठ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा हो चुका है. शेष पंचायतों में निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. जहां भवन बनकर तैयार हो गये हैं, वहां सरकारी स्तर से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं.

पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार | Prabhat Khabar Network
पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन