गोपालगंज: थावे के गोपलामठ से कड़ी सुरक्षा के बीच निकला भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन

गोपलामठ से कड़ी सुरक्षा के बीच महावीरी आखाड़ा जुलुस निकाला गया | Prabhat Khabar Network

थावे के गोपलामठ गांव से पारंपरिक श्रद्धा और सुरक्षा के बीच भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया. इस दौरान युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से अद्भुत शौर्य और कला कौशल का प्रदर्शन किया. प्रशासन की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव से शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा, उमंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान अखाड़ा दल में शामिल नवयुवकों, बुजुर्गों और बच्चों ने लाठी-डंडे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ अद्भुत शौर्य और कला कौशल का प्रदर्शन किया. पूरा जुलूस मार्ग 'जय बजरंग बली' और 'जय महावीर' के गगनभेदी जयकारों से गूंजता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोपलामठ से निकला यह महावीरी अखाड़ा जुलूस निर्धारित रूट के अनुसार गोपालगंज-बड़हरिया मुख्य मार्ग से होते हुए गोपालगंज शहर में पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया.

गोपलामठ से कड़ी सुरक्षा के बीच महावीरी आखाड़ा जुलुस निकाला गया | Prabhat Khabar Network
गोपलामठ से कड़ी सुरक्षा के बीच महावीरी आखाड़ा जुलूस निकाला गया | Prabhat Khabar Network

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे दंडाधिकारी और पुलिस जवान

महावीरी अखाड़ा जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पवन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी पूरे रास्ते मुस्तैद रहे. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही ताकि विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे.

गोपलामठ से कड़ी सुरक्षा के बीच महावीरी आखाड़ा जुलुस निकाला गया | Prabhat Khabar Network
जुलूस में शामिल लोग| Prabhat Khabar Network

थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि प्रशासनिक सतर्कता और स्थानीय ग्रामीणों व अखाड़ा समिति के सहयोग से महावीरी अखाड़ा जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हो गया.

Also Read: गोपालगंज: जनता दरबार में DM समीर सौरभ ने सुनीं 6 फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवाद के मामलों में त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन