गोपालगंज: प्रशासन की रोक के बावजूद महावीरी मेले में नर्तकी का डांस, 50 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
अश्लील डांस करती वीडियो वायरल | Prabhat Khabar Network
बिहार के मांझा में महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर नर्तकी का नृत्य कराने पर 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव में आयोजित महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान प्रशासन के स्पष्ट आदेश की अनदेखी कर नर्तकी का नृत्य कराने का मामला सामने आया है. प्रशासन ने मेले से पहले अखाड़ा संचालकों को नर्तकी का नृत्य नहीं कराने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद आयोजन के दौरान नियमों की अनदेखी की गई. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
करीब 50 लोगों पर प्राथमिकी की तैयारी
थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जा रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर अखाड़ा संचालकों समेत करीब 50 लोगों को आरोपित किए जाने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से आयोजन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
वीडियो फुटेज से होगी आरोपितों की पहचान
पुलिस मेले के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज समेत अन्य माध्यमों से पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी.
भविष्य में नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने कहा कि महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और प्रशासनिक निर्देशों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है. अखाड़ा संचालकों से भी निर्देशों का पालन करने और भविष्य में इस तरह के आयोजन से बचने की अपील की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए