गोपालगंज में बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित; विधायक ने जल्द डायवर्जन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो- क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लेते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवरिया के माधोमठ में भारी बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। विधायक ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Gopalganj News : श्रीपुर थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में ग्रामीण सड़क पर बनी पुलिया हालिया बारिश के बाद अचानक क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिया का ढांचा टूटने से मुख्य मार्ग पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो गयी है. इससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

बारिश के पानी के तेज बहाव से बिगड़ी पुलिया की हालत

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी. वे इसके मरम्मत और नये निर्माण की मांग लगातार करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका. हालिया बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से पुलिया का ढांचा और कमजोर हो गया, जिसके बाद आवागमन पर गंभीर असर पड़ा है.

गांव का संपर्क आसपास के इलाकों से हुआ प्रभावित

पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण माधोमठ गांव के लोगों को आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने में परेशानी हो रही है. सबसे अधिक दिक्कत किसानों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी तो परेशानी और बढ़ सकती है.

विधायक रामसेवक सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को स्थानीय विधायक रामसेवक सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिया की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं.

जल्द डायवर्जन और नयी पुलिया का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश

विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात की. उन्होंने लोगों को तत्काल राहत देने के लिए जल्द से जल्द डायवर्जन तैयार कराने का निर्देश दिया. साथ ही नयी पुलिया के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन