गोपालगंज: कटेया में 16 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक तीन मंजिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

कटेया में बनाया जा रहा प्रखंड व अंचल कार्यालय का भवन | Prabhat Khabar Network

कटेया में 16 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण शुरू, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सुविधाएं.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के कटेया में प्रशासनिक सेवाओं को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हो चुकी है. कटेया में करीब 16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तीन मंजिला अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इस आधुनिक प्रशासनिक भवन के अस्तित्व में आ जाने से क्षेत्र के लोगों को सभी सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही एकीकृत परिसर में मिलने लगेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य सड़क के उत्तर दिशा में बनाए जा रहे इस बहुमंजिला भवन में आम नागरिकों की सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था और सुगम आवागमन का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है.

शिक्षा, आपूर्ति और कृषि सहित कई विभाग होंगे एक साथ संचालित

नए तीन मंजिला भवन में केवल प्रखंड और अंचल कार्यालय ही नहीं, बल्कि शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, बाल विकास परियोजना सहित प्रखंड स्तर के अन्य प्रमुख विभागों के दफ्तर भी एक साथ संचालित किए जाएंगे. अब तक इन विभागों के अलग-अलग स्थानों पर चलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नए कॉम्प्लेक्स के बन जाने से लोगों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, जमीन संबंधी दाखिल-खारिज व रसीद, राशन कार्ड सुधार और कृषि योजनाओं के लाभ के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी.

एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य करा रही संबंधित एजेंसी को एक वर्ष के भीतर पूरे प्रोजेक्ट को तय गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने का सख्त लक्ष्य सौंपा गया है. निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस भवन के पूर्ण होते ही कटेया प्रखंड क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को एक ही छत के नीचे पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी.

Also Read: गोपालगंज: कैथवलिया ब्रह्म बाबा के दरबार में रक्षाबंधन पर लगा भव्य मेला, CCTV से निगरानी; बरहज से जल-दूध लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन