जातीय जनगणना व भूमि सर्वे को लेकर जनसुराज का आंदोलन का ऐलान, 11 मई से पूरे बिहार में गांव-गांव जाकर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. जन सुराज पार्टी की गोपालगंज जिला इकाई ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर जातीय जनगणना और भूमि सर्वे के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जन सुराज पार्टी की गोपालगंज जिला इकाई ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर जातीय जनगणना और भूमि सर्वे के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाये. पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जवाब नहीं मिला, तो पूरे राज्य में आंदोलन तेज किया जायेगा. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पहले ही 11 जुलाई को एक करोड़ हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने और विधानसभा सत्र के घेराव की घोषणा कर दी थी. जिलाध्यक्ष राधा रमण मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि 7 नवंबर 2023 को जातीय जनगणना के आंकड़े विधानसभा में रखे गये थे और 22 नवंबर को सरकार ने कई घोषणाएं की थीं, लेकिन उन्हें जमीन पर लागू नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि 94 लाख परिवारों को रोजगार सहायता और 40 लाख बेघर परिवारों को आवास सहायता देने का वादा अभी तक अधूरा है. जनसुराज ने सवाल उठाया कि जातीय जनगणना के आधार पर आरक्षण बढ़ाने की सिफारिश के बावजूद अब तक सीमा नहीं बढ़ायी गयीहै. साथ ही भूमि सर्वे के नाम पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया गया, जन सुराज ने 11 मई से पूरे बिहार में गांव-गांव जाकर जनजागरूकता और हस्ताक्षर अभियान चलाने की योजना बनायी है. अगर सरकार ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया, तो विधानसभा सत्र के दौरान बड़ा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जिला प्रभारी अब्बास अहमद, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति जयंती, किसान अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन