गोपालगंज में 12 अक्टूबर तक चलेगा एचआइवी जागरूकता अभियान, हाई रिस्क समूहों पर विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता रथ को रवाना करते डीएम व अन्य

HIV संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए जागरूकता रथ जिले में घूमेगा. 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य 95:95:95 लक्ष्य को प्राप्त करना है. हाई रिस्क समूहों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन

एचआइवी संक्रमण की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एचआइवी जागरूकता वाहन रवाना किया गया. डीएम समीर सौरभ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को एचआइवी संक्रमण से बचाव, जांच और उपचार की उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देगा. अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

95:95:95 लक्ष्य हासिल करने पर जोर

अभियान का मुख्य उद्देश्य एचआइवी संक्रमित लोगों के उपचार से जुड़े 95:95:95 लक्ष्य को हासिल करना है. इसके लिए मिशन मोड में हाई रिस्क समूह, इंजेक्टिंग ड्रग यूजर्स और जोखिम वाले आबादी समूहों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जायेगा.

संक्रमण से बचाव और जांच की दी जायेगी जानकारी

जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को एचआइवी संक्रमण के कारण, बचाव, जांच और उपचार से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी दी जायेगी. लोगों को समय पर जांच कराने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा. विशेष रूप से हाई रिस्क समूहों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर अभियान के दौरान जोर रहेगा.

1097 हेल्थलाइन के बारे में भी किया जायेगा जागरूक

अभियान के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एड्स टोल फ्री हेल्थ लाइन 1097 के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जायेगा. इस हेल्पलाइन के माध्यम से एचआइवी से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है. अधिकारियों ने लोगों से अभियान का लाभ उठाने और एचआइवी से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए प्रमाणिक स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन