गोपालगंज: मीरगंज के सोनारी मठिया में श्रीकृष्ण छठियार का भव्य आयोजन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुमहिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनारी मठिया में श्रीकृष्ण छठियार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हथुआ विधायक रामसेवक सिंह भी शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते हुए आनंद लिया. इस दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ.

विज्ञापन

Krishna Chhatiyar: सोनारी मठिया में मंगलवार की रात श्रीकृष्ण छठियार का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. हथुआ विधायक रामसेवक सिंह, सोनू सोनी, विनोद सोनी सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

इस दौरान भगवान शंकर का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं को आकर्षक वस्त्रों से सजाया गया था. नामचीन कलाकारों ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा.

फोटो कार्यक्रम का उद्घाटन करते जदयू विधायक फोटो कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुमहिलाएं  फोटो भजन प्रस्तुत करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

खासकर ‘बधाइयां बाजे सखी, नंद के द्वारे’ की प्रस्तुति पर पूरा आयोजन स्थल भक्तिरस में डूब गया. श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए.

फोटो कार्यक्रम का उद्घाटन करते जदयू विधायक फोटो कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुमहिलाएं  फोटो भजन प्रस्तुत करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही. बड़ी संख्या में महिलाएं आयोजन में शामिल हुईं. इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. देर रात तक आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन