गोपालगंज सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात, किसानों में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj Weather News: गोपालगंज के आसपास के इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया. धान की बुवाई और रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Gopalganj Weather News: (प्रशांत पाठक/गौतम प्रसाद) गोपालगंज में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली. वहीं धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना

पिछले कई दिनों से गोपालगंज जिले में भीषण उमस और गर्मी से जनजीवन प्रभावित था. मंगलवार सुबह तेज हवाओं और गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया. ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहावना हो गया.

धान किसानों के लिए राहत की बारिश

वर्तमान समय धान की बुवाई और रोपनी की तैयारी का है. ऐसे समय में हुई बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आएगी और धान की नर्सरी (बिचड़ा) के साथ रोपनी कार्य में तेजी आएगी.

जिले के कई प्रखंडों में भी हुई बारिश

उचकागांव के अलावा फुलवरिया, भोरे, हथुआ, कुचायकोट, कटेया, गोपालपुर, बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझागढ़, थावे, पंचदेवरी और विजयीपुर समेत जिले के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई. बारिश से किसानों को राहत मिली है, हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी.

अगले एक-दो दिन और बारिश के आसार

स्थानीय मौसम के रुख को देखते हुए किसानों का मानना है कि अगले एक-दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. यदि ऐसा होता है तो खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए यह काफी लाभदायक साबित होगा. बारिश के बाद किसानों में नई उम्मीद जगी है और वे खेतों की तैयारी में जुट गए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन