गोरखपुर-गोपालगंज-पटना रूट पर वंदे भारत चलाने की उठी मांग, दिल्ली में रेल राज्य मंत्री से मिले मिथिलेश तिवारी
रेल राज्य मंत्री और मिथलेश तिवारी.
Gopalganj Rail: गोपालगंज और बैकुंठपुर क्षेत्र के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रेल राज्य मंत्री से मुलाकात की. मुलाकात में थावे-पटना इंटरसिटी के समय में बदलाव, नई ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेन की मांग प्रमुखता से रखी गई.
Gopalganj Rail: गोपालगंज और बैकुंठपुर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की. वी. सोमन्ना वर्तमान में केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री हैं.
मुलाकात के दौरान मिथिलेश तिवारी ने थावे-पटना इंटरसिटी की समय-सारणी में बदलाव की मांग रखी. उन्होंने पटना से सुबह पांच बजे और थावे से शाम सात बजे ट्रेन चलाने तथा यात्रा अवधि कम करने का आग्रह किया.
नई ट्रेनों और वंदे भारत सेवा की मांग
शिक्षा मंत्री ने गोपालगंज से दिल्ली समेत देश के प्रमुख महानगरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया. उन्होंने गोरखपुर-गोपालगंज-मशरख होते हुए पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रखी.
इसके अलावा ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का सिधवलिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने तथा अमृत भारत योजना के तहत बैकुंठपुर और सिधवलिया रेलवे स्टेशनों के विकास की मांग की.
सिधवलिया रैक प्वाइंट के उद्घाटन का दिया न्योता
मिथिलेश तिवारी ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित रैक प्वाइंट के उद्घाटन के लिए रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना को आमंत्रित किया. साथ ही दिघवा दुबौली में आरओबी और आरयूबी निर्माण कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेल राज्य मंत्री ने रखी गयी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया.
बेहतर रेल कनेक्टिविटी को बताया जरूरी
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गोपालगंज और बैकुंठपुर की जनता की रेल सुविधाओं से जुड़ी अपेक्षाओं को पूरा कराने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी जरूरी है और क्षेत्रवासियों को सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए